Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: तीन दिवसीय कृषि मेले में सम्मिलित होने की सीएम धामी ने दी सहमति

चौखुटिया में लगने वाले तीन दिवसीय कृषि मेले में सम्मिलित होने की सीएम धामी ने सहमति प्रदान की है।  मेला समिति के पदाधिकारियों ने सीएम से मुलाकात कर कृषि एवं संस्कृति महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पधार कर मेले का उद्घाटन करने का निमंत्रण दिया।

10 से 12 फरवरी तक लगेगा मेला

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 10 से 12 फरवरी तक चौखुटिया के अगनेरी मंदिर परिसर में लगने वाले तीन दिवसीय कृषि मेले में शामिल होने की सहमति प्रदान की है। मेला समिति की सभी कमेटियां मेले की तैयारी में जुटी हैं। मुख्यमंत्री से देहरादून में मुलाकात करने के बाद पहुंचे मेला समिति के सदस्यों ने बताया कि मुख्यमंत्री साथ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हुई। उन्हें मेले में आने का निमंत्रण दिया गया। उन्होंने मेले में पहुंचने की सहमति दी है। मेला समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कृषि एवं संस्कृति महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पधार कर मेले का उद्घाटन करने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहर्ष स्वीकार कर चौखुटिया पहुंचने की सहमति भी दी।

मौजूद रहे

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने में मेला समिति के हीरा सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष पवन पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह संगेला, प्रधान किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version