Site icon Khabribox

उत्तराखंड:पांच साल से फरार चल रहा पचास हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

पांच साल से फरार चल रहे 50000 के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। माननीय न्यायालय द्वारा भी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। जिसके बाद भी अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

लगातार ठिकाने बदलता रहता था अभियुक्त

दिनांक 27/09/2017 को मकखनपुर भगवानपुर निवासी तुफैल द्वारा उसकी नाबालिक पुत्री को अशरफ उर्फ रोशनदीप निवासी रोड़ीवाला थाना संगरूर अहमदगढ़ जिला संगरूर पंजाब को नामजद करते हुए उसे भगाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था लगातार फरार चलने पर समय समय पर अभियुक्त पर इनामी राशि बढ़ती गई । माननीय न्यायालय द्वारा भी अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। जिसके बाद भी अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

संपत्ति भी हुई कुर्क

जिसके पश्चात 02/10/2021 को अभियुक्त की संपत्ति कुर्क की गई। जिसके बाद भी अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।जिसपर महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज द्वारा दिनांक 14/12/2022 को अभियुक्त पर ₹50000 का इनाम घोषित किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु किए जा रहे प्रयास के फलस्वरूप अभियुक्त को 05 साल बाद दबोचने में हरिद्वार पुलिस को सफलता हासिल हुई।


Exit mobile version