आज दिनांक 24/12/22 को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शारदा पब्लिक स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे ‘ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत मुख्य अतिथी नगर पालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा प्रकाश जोशी,पूर्व नगर अध्यक्ष अल्मोडा शोभा जोशी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में स्कूल के छोटे – छोटे बच्चों ने दादा-दादी पर आधारित शानदार प्रस्तुती देकर दर्शको को आत्ममुग्ध कर दिया।


दादा-दादी के लिए रैंप वॉक प्रतियोगिता व विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित
इसके साथ ही कुमाऊनी, गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी गीतो पर शानदार नृत्य प्रस्तुती दी गई । कार्यक्रम में दादा-दादी के लिए रैंप वॉक प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता एवं कई मनोरंजक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दादा-दादी ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। एवं विजेता प्रतिभागियो को कार्यक्रम में पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने कार्यक्रम में पधारे जंग बहादुर थापा, मीता उपाध्याय, रीता दुर्गापाल, मीरा शाह, मनोज सनवाल, देवीदत लखचौरा, धाराबल्लभ पांडे एवं आदि अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी एवं प्रधानाचार्य ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं शुभकामनाएं दी एवं सभी लोगो को क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन, अंजना पांडे एवं पुष्पा उप्रेती ने किया ।