Site icon Khabribox

नवनिर्मित खैरना रानीखेत पुल से लड़खड़ा कर नीचे नदी में गिरा युवक, हायर सेंटर रेफर, दो दिन में दो हादसे

नवनिर्मित खैरना  रानीखेत पुल से एक युवक लड़खड़ा कर नीचे नदी में गिर कर घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सकुशल रेस्क्यू कर हायर सेंटर भिजवाया गया । दिनांक 21 फरवरी 2023 को एक व्यक्ति पूरन सिंह नेगी, पुत्र भगवंत सिंह नेगी, उम्र 29  वर्ष, निवासी ग्राम कोट खुशाल पातली थाना रानीखेत जिला अल्मोड़ा,लड़खड़ा कर नीचे नदी में गिर कर घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा जब चौकी खैरना पुलिस को सूचना दी गई तो उप निरीक्षक दिलीप सिंह चौकी प्रभारी खैरना के नेतृत्व में चौकी खैरना पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू कर हायर सेंटर भिजवाया गया।

इससे पूर्व भी एक युवक गहरी खाई में गिरकर हुआ था  घायल

         इससे पूर्व दिनांक 20 फरवरी को प्रातः लगभग 6:00 बजे भी एक बस कंडक्टर अफजाल अली पुत्र अकबर अली उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मुंडिया थाना बाजपुर उधम सिंह नगर जो रानीखेत पुल के आसपास नीचे नदी में शौच के लिए उतरा था जिसका पैर फिसलने के कारण वह भी नदी के गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची चौकी खैरना पुलिस द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाकर जान बचाई गई।

2 दिनों में दोनों की जान बचाई गई

वहीं चौकी खैरना पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं कुशल रेस्क्यू से विगत 2 दिनों में दोनों की जान बचाई गई जिसके स्थानीय लोगों द्वारा चौकी पुलिस की प्रशंसा की जा रही है।

Exit mobile version