Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:भाजपा लमगड़ा मंडल की पहली कार्यसमिति की बैठक का हुआ आयोजन, राजनीतिक प्रस्ताव पर की गई चर्चा

आज भारतीय जनता पार्टी लमगड़ा मंडल की पहली कार्यसमिति की बैठक और नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों और मोर्चो के पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम छड़ोजा भगवान एड़ी राजा बरसी गाजा के मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा की गई

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के तौर पर अल्मोड़ा लोकसभा के सांसद  अजय टम्टा का स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यसमिति की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खीम बिष्ट द्वारा की गई मंडल प्रभारी जिला मीडिया प्रभारी  राजेंद्र बिष्ट के मार्गदर्शन में कार्यसमिति संपन्न की गई। कार्यक्रम में राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा की गई।  जोशीमठ भू धसाव पर चर्चा जी ,20 पर भारत की अध्यक्षता पर चर्चा की गई ,मन की बात पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय टम्टा द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर आगामी कार्यक्रमों के बारे में संबोधित किया गया। कार्यक्रम का समापन मंडल अध्यक्ष खीम बिष्ट के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

कार्यक्रम में जिला मीडिया सह संयोजक जगत तिवारी धौलादेवी के प्रमुख प्रतिनिधि नरेंद्र बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष बालम कपकोटी ,हरीश बोरा , जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक रावत, दीवान बोरा, जिला पंचायत सदस्य देवकी बिष्ट ,मंडल महामंत्री विजय सतवाल, दिनेश पांडे , उपाध्यक्ष हरीश सतवाल , उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, उपाध्यक्ष नीमा ढैला, उपाध्यक्ष चतुर फर्तियाल, मंत्री संजय कनवाल  शंकर मनराल, बसंत थुवाल, पनीराम , मिडिया प्रभारी रमेश बोरा  ,आईटी संयोजक दिनेश बोरा , कोषाध्यक्ष भगवत अधिकारी ,  पूर्व महामंत्री मदन रावत ,पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पुष्कर नैनवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य इन्द्र डसिला उपाध्यक्ष दिनेश ढैला , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भगवत फत्याल ,सुंदर बगड़वाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बची नाथ, युवा मोर्चा अध्यक्ष तारा बजेठा  ,नवीन बजेठा, सुंदर रौतेला और मंडल कार्यसमिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Exit mobile version