Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जाख, लमगड़ा में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता मिशन के तहत निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित

आज राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय देवीथल विकास खंड लमगड़ा अल्मोड़ा के तत्वाधान में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता मिशन के तहत निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर ग्राम सभा रौतेला जाख विकासखंड लमगड़ा अल्मोड़ा में आयोजित किया गया।

56 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क औषधियों का वितरण किया गया

शिविर में राज० एलो० चि० के प्रभारी फार्मासिस्ट अभिषेक किमोठी के नेतृत्व में कुल 56 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क औषधियों का वितरण किया गया ।

यहां उपस्थित रहे

शिविर के आयोजन व सफलता में सक्रिय भागीदारी ग्राम प्रधान गोविन्द सिंह रौतेला राजू अधिकारी, रमेश सिंह रौतेला अमर देवेंद्र आदि की उपस्थित रही।

Exit mobile version