Site icon Khabribox

बागेश्वर : यहां फिसलने से हुई 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बागेश्वर से दुखद खबर सामने आई है। यहां बागेश्वर कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति की फिसलकर मौत हो गई।

घर के पास ही फिसलकर मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार नदीगांव निवासी 55 वर्षीय भूपाल राम बुधवार को अपने घर के पास ही फिसलकर गिर गया। इस हादसे में उसके सिर पर पैर में चोट आ गई। घायलावस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर उसे परिजनों को सौंप दिया।

अपने स्तर पर जांच कर रही पुलिस
कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं सौंपी है, अलबत्ता पुलिस ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version