Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राज्य में राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/ लेखपाल) परीक्षा में 65.60% अभ्यर्थी हुए शामिल, अल्मोड़ा में 6382 परीक्षार्थी हुए उपस्थित

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया  है कि राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी/ लेखपाल) परीक्षा 2022 की लिखित परीक्षा दिनांक 12 फरवरी, 2023 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक राज्य के 13 जनपदों में कुल 498 परीक्षा केन्द्रों पर सकुशल आयोजित की गयी।उक्त परीक्षा में कुल आवेदित अभ्यर्थियों 1,58,210 के सापेक्ष 1,03,730 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जिसमें उपस्थिति 65.60% रही।

जनपद अल्मोड़ा में रहे 6382 परीक्षार्थी शामिल

     उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की राजस्व उप निरीक्षक ( पटवारी एवं लेखपाल) की कल हुई परीक्षा के लिए जनपद में 47 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमे 10203 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस परीक्षा में 6382 परीक्षार्थी शामिल हुए तथा 3821 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

ऐसे रखी जाती है गोपनीयता

अभ्यर्थियों द्वारा प्रश्नपत्र की पेपर सील की गोपनीयता को कुछ इस प्रकार रखा जाता है  कि प्रश्नपत्र प्रेस द्वारा बॉक्सों शील्ड किया जाता है। उक्त बॉक्सों के अंतर्गत लिफाफों में ( पाली बैग्स) प्रश्न पत्र शील्ड होते हैं। गोपनीय सामग्री के प्रेस से आयोग में उपलब्ध होने व आयोग से जनपदों को उपलब्ध कराये जाने तथा परीक्षा तिथि को कोषागार से सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से परीक्षा केन्द्रों को उपलब्ध कराते समय अर्थात प्रत्येक स्तर पर वीडियोग्राफी की जाती है। उक्त गोपनीय सामग्री वाले बॉक्स प्रधानाचार्य / केन्द्र प्रभारी के कक्ष में कक्ष निरीक्षक की उपस्थिति में खोले जाते हैं, जिसकी वीडियोग्राफी की जाती है। प्रत्येक प्रश्नपत्र पर पेपर शील लगी होती है, जिसकी कभी-कभी यातायात के दौरान टूटने की संभावना हो सकती है। उक्त प्रश्नपुस्तिका की पेपर शील को कक्ष निरीक्षक के निर्देश पर अभ्यर्थियों द्वारा खोला जाता है ताकि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर व समय मिल सके।

Exit mobile version