Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: नवनियुक्त एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी का हुआ भव्य स्वागत, एनएसयूआई  कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर भाजपा की आलोचना की

नगरपालिका सभागार में नवनियुक्त  एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी का अल्मोड़ा एनएसयूआई द्वारा स्वागत किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने संग़ठन को मजबूती प्रदान करने हेतु सभी कार्यकर्ताओं से अपील करी की भाजपा सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठानी है

विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा की आलोचना की

एन एस यू आई के कार्यकर्ता बाल विक्रम सिंह रावत ने बताया कि कैसे भाजपा सरकार की भर्ती घोटाले के खिलाफ लगातार संग़ठन आंदोलन करेगी।राहुल खोलिया ने प्रदेश में हो रही महँगी पढ़ाई एवं पढ़ने के समान की मूल की वृद्धि पर विरोध जताते हुए भाजपा की आलोचना की।नवीन कनवाल के द्वारा छात्रवृति घोटाले की जांच में देरी पर भाजपा पर निशाना साधा गया।छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की एवं उपाध्यक्ष रुचि  कुटोला ने विश्वविद्यालय स्तर पर  संग़ठन को मज़बूती देने की बात कही।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

कार्यक्रम का संचालन अमित बिष्ट द्वारा किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा भूपेन्द्र सिंह भोज , नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा तारा चंद्र जोशी,छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की, उपाध्यक्ष रुचि कुटोला,सांस्कृतिक सचिव नितिन रावत,विधानसभा अध्यक्ष युथ कांग्रेस विपुल कार्की , पूर्व जिलाध्यक्ष एनएसयूआई प्रदीप बिष्ट ,छात्र नेता संजू सिंह , राहुल खोलिया ,बाल विक्रम सिंह रावत , नवीन कनवाल ,अमित बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रोहित रौतेला , विशाल साह , उर्मिला दानू , दीक्षा सुयाल , आरोही बिष्ट, गार्गी मर्तोलिया, सुमन पिलखवाल, अमित नेगी , अभिषेक तिवारी , देव मिश्रा , हर्षित दुर्गापाल, गोलू सतवाल , अमन लटवाल, योगेश पापड़ा , नवीन दानू, मनीषा ठाकुर, आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version