Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत संस्था ग्रामीण महिला उत्थान समिति अल्मोड़ा द्वारा ग्राम पंचायत बल्टा में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आज दिनांक 18/04/2023 को ग्राम पंचायत बल्टा विकास खंड हवालबाग में ग्राम प्रधान नीलम देवी की अध्यक्षता में संस्था ग्रामीण महिला उत्थान समिति के अध्यक्ष  प्रेम लटवाल, सदस्य  अरविन्द बिष्ट द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत ग्राम जल समितियों एव ग्रामवासियों के साथ खुली बैठक एवम जल जांच गुणवत्ता टीम की महिलाओं तथा आगनबाड़ी कार्यकर्तियों को पानी के टेस्टिंग का प्रशिक्षण भी दिया गया ।

ग्रामीणों को शुद्ध पानी पीने व दूषित पानी से होने वाले रोगों की दी गई जानकारी

ग्रामीणों के साथ एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम ग्राम बल्टा में किया गया। जल जीवन मिशन के तहत बनी ग्राम जल स्वच्छता समिति , ग्राम जल गुणवत्ता समिति ,व ग्राम जल निगरानी समिति के सभी सदस्यों व ग्रामीणों को शुद्ध पानी पीने व दूषित पानी से होने वाले रोगों की जानकारी दी साथ ही पानी को आप कैसे सुरक्षित व स्वच्छ रख सकते हैं तथा धूसर जल जिसमें किचन बाथरूम के पानी से किचन गार्डनिंग करने या फिर रिचार्ज पिट बनाकर उस पानी को जमीन के अंदर कैसे कर सकते हैं जिससे जमीन में नमी भी रहेगी और आसपास पेड़ पौधों को संरक्षित करेगी पर्यावरण को सुलभ बनाएगी साथ में ग्रामीणों को स्वास्थ्य की जानकारी भी दी गई।  हाथ सही तरीके से साफ करें कोविड से बचें शौचालय का प्रयोग करें साफ सफाई का ध्यान रखें जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता अभियान को समय समय से चलाने की आवश्यकता है ऐसे सुझाव ग्रामीणों को दिए गए ।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

कार्यक्रम में महेश लाल, सुरेश मेहता,विशाल बोरा,राजेश कुमार, पूरन कुमार, गीता देवी, पूजा आर्या, सीमा देवी गंगा देवी, चंद्रा मेहता ,बीना मेहता, एव ग्राम विकास अधिकारी दिनेश लाल शाह आगनबाड़ी कार्यकर्ती पुष्पलता आर्या सहित अन्य ग्रामीणों द्वारा बढ़-चढ़कर भागीदारी की गई।

Exit mobile version