Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा प्रदेश में व्याप्त कमीशन खोरी , ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया

आज आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा के ज़िलाध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट के नेतृत्व में चौघान पाटा अल्मोडा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश में व्याप्त कमीशन खोरी , ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ भाज़पा सरकार का पुतला दहन किया गया  ।

प्रदेश में कमीशन खोरी चरम पर है

जोरदार नारेबाजी के साथ आप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कमीशन खोरी चरम पर है , और इस बात को भारतीय जनता पार्टी के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं श्री तीरथ सिंह रावत ने सार्वजनिक रूप से मीडिया के सामने स्वीकार किया है कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है। कमीशन खोरी हो रही है।

जरा सी भी नैतिकता हो तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिये 

ज़िलाध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक और जहां अंकिता  एवं जगदीश हत्याकांड मेँ उनके परिजन न्याय की मांग को लेकर दर दर भटक रहै हें , वहीं भा ज पा के दो  पूर्व मुख्यमंत्रियों का उत्तराखण्ड की दुर्दषा को  लेकर दिया गया बयान वर्तमान धामी सरकार की पोल खोलता है , उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री में अगर जरा सी भी नैतिकता हो तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिये  ।

इस दौरान मौजूद रहे

उक्त कार्यक्रम में जिला सचिव अरुण तिवारी, नवीन चन्द्र आर्य, प्रकाश कांडपाल, किरन आर्या , शकीला बानो ,एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Exit mobile version