Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर में कल विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में निकलेगी भारत जोड़ो यात्रा

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर में कल शुक्रवार को अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसजन भारत जोड़ो यात्रा के अन्तर्गत पदयात्रा करेंगे। यह पदयात्रा शुक्रवार दोपहर 12 बजे गांधी पार्क चौघानपाटा से निकलेगी जो शिखर तिराहा,मिलन चौक होते हुए बाजार को जाएगी।

इस यात्रा का उद्देश्य देश को अखण्डता के सूत्र में पिरोना है

विधायक मनोज तिवारी ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू की गयी भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य देश को अखण्डता के सूत्र में पिरोना है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इस यात्रा के माध्यम से जन जन को बेतहाशा बढ़ रही महंगाई, बेरोज़गारी, प्रदेश में ध्वस्त होती कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न,भर्तियों में हो रहे घोटालों के बारे में भी बताया जाएगा।

कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से पदयात्रा में उपस्थित रहने की अपील

उन्होंने इस पदयात्रा में कांग्रेस के सभी वरिष्ठजनों,सभी फ्रन्टलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से उपस्थित रहने की अपील की है।

Exit mobile version