Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: सीओ रानीखेत ने देघाट मे प्रस्तावित थाने हेतु चयनित भवन का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा, पुलिस थाना खुलने को लेकर लोगों ने जताई खुशी

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा सीओ रानीखेत को जनपद के देघाट क्षेत्र में प्रस्तावित नया पुलिस थाना के संबंध में पुलिस थाना हेतु चयनित भवन का निरीक्षण कर स्थानीय व्यक्तियों के साथ मीटिंग आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया था।

चिन्हित भवन का निरीक्षण-

      आज दिनांक-22.01.2023 को श्री तिलकराम वर्मा सीओ रानीखेत द्वारा प्रस्तावित नया थाना देघाट क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वप्रथम थाने हेतु चयनित पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देघाट के भवन का  निरीक्षण किया और थाने के मानकों के अनुसार व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गोष्ठी

    इसके उपरांत जन प्रतिनिधियों व स्थानीय व्यक्तियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में उपस्थित लोगों को पुलिस कार्यों के बारे में बताकर शांति/कानून/सुरक्षा एवं यातायात के संबंध चर्चा की गई तथा उन्हें भरोसा दिलाया गया कि अल्मोड़ा पुलिस हर परिस्थिति में हमेशा आपके साथ रहेगी। सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई।

स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

स्थानीय लोगों द्वारा नया पुलिस थाना खुलने का स्वागत कर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अल्मोड़ा पुलिस पर पूर्ण भरोसा है और थाना खुलने से देघाट क्षेत्र में शांति/कानून/सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृण होगी। क्षेत्रीय जनता द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया।
इस दौरान चौकी प्रभारी भिकियासैंण मदन मोहन जोशी, श्री भीम सिंह, श्री कुन्दन लाल, श्री महेश सिंह, श्री उर्वादत्त सहित अन्य जनप्रतिनिधि व स्थानीय जनता और पुलिस बल के कर्म0गण मौजूद रहे।

Exit mobile version