Site icon Khabribox

उत्तराखंड:वर्ष में नई योजनाओं के साथ ही अफसरों को मिल सकती है नई जिम्मेदारी..

उत्तराखंड में एक बार फिर से अफसरशाही में बड़े फेरबदल की खबरें सामने आ रही है । सूत्रों की माने तो प्रदेश में सरकार वर्ष में नई योजनाओं के साथ ही अफसरों को नई जिम्मेदार दे सकती हैं ।

बजट के बाद हो सकता है बड़ा फेरबदल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सचिवालय में अफसर अभी बजट की तैयारियों में जुटे हुए हैं ।  यदि इस दौरान तबादले होते हैं तो फिर इससे तैयारियों को झटका लग सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि बजट के बाद फेरबदल हो सकता है। क्योंकि प्रदेश में अधिकारियों के प्रमोशन हुए हैं लेकिन उन्हें दायित्व नहीं मिला है। ऐसे में सरकार नए वित्तीय वर्ष में नई योजनाओं के साथ ही अफसरों को नई जिम्मेदार देने के पक्ष में है। ताकि अफसर शुरूआत से ही संबंधित योजना को समझ, उसे सही तरीके से धरातल पर भी लागू करा सके। ऐसे में बजट के बाद बड़ा फेरबदल हो सकने के आसार है ।


Exit mobile version