Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अपने बच्चे के साथ ट्रेन में सफर कर रही महिला के साथ टीटीई ने किया घिनौना कृत्य, टीटीई सस्पेंड

यहां ट्रेन में अपने बच्चे के साथ सफर कर रही महिला के साथ टीटीई ने घिनौना कृत्य किया । घटना के बाद से ट्रेन में महिलाओ की सुरक्षा पर फिर से बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं ।

जानें पूरा मामला

देहरादून से मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है जानकारी के मुताबिक संभल के चंदौसी की रहने वाली महिला ने बताया की बीते 16 जनवरी को देहरादून से प्रयागराज जाने वाली लिंक एक्सप्रेस का इंतज़ार कर रही थी। उसके पास जनरल क्लास का टिकट था। इसी दौरान उसकी मुलाक़ात टीटीई राजू सिंह से हुई। राजू से उसकी पहले से पहचान थी लिहाजा उसने महिला और उसके बच्चे को एसी बोगी में बिठा दिया जिसके बाद करीब 9:55 में राजू सिंह उसके कोच में पहुंचा और पीने के लिए पानी दिया। पानी पीते ही महिला बेहोश हो गई और बच्चे को ऊपर वाली सीट पर लेटा  दिया । टीटीई और उसके साथी दोनों ने कोच की लाइट बंद कर पर्दे गिरा दिए। आरोप है कि बच्चे को ऊपर वाली सीट पर लिटा दिया और महिला के साथ घिनौना कृत्य किया ।जब महिला  ट्रेन के अलीगढ़ पहुंची  तो उसे होश आया। होश आने के बाद वह दूसरे दूसरे कोच में जाकर यात्री महिलाओं के पास बैठ गई।

पीड़ित महिला ने जीआरपी से  शिकायत की

पीड़ित महिला ने जीआरपी से इसकी शिकायत की हैं।एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने बताया, “संभल के चंदौसी में रहने वाली महिला ने पांच दिन तक अपने साथ रेप की बात किसी को नहीं बताई। वह डर गई थी। जिस वजह से वह चुप रही। थोड़ी हिम्मत करने का बाद उसने पूरी घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद शनिवार को महिला ने टीटीई और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी टीटीई को सीनियर डीसीएम ने सस्पेंड कर दिया है।

Exit mobile version