Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सड़क हादसे में क्रिकेटर ऋषभ पंत की सहायता करने वाले चालक व परिचालक दोनों को 1-1 लाख रूपये की सम्मान राशि व प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज गणतंत्र दिवस पर सचिवालय में ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों और सचिवालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सचिवालय शासन-प्रशासन की शीर्ष संस्था है। प्रदेश और प्रदेशवासियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए हम सभी को अपना-अपना योगदान देना है। हमें प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखने का सिर्फ विचार ही नहीं रखना बल्कि इसे अपनी भावना बनाना है।

मुख्यमंत्री  धामी की घोषणा पर चालक एवं परिचाक दोनों को 1-1 लाख रूपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल  गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क हादसे में क्रिकेटर  ऋषभ पंत की सहायता करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक शएल सुशील कुमार व परिचालक  परमजीत को सम्मानित किया। यह सम्मान दोनों के परिजनों द्वारा ग्रहण किया गया। मुख्यमंत्री  धामी की घोषणा पर चालक एवं परिचाक दोनों को 1-1 लाख रूपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस दौरान  ऋषभ पंत की हादसे के दौरान सहायता करने वाले दो अन्य युवकों नीशू व रजत को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित रहे

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी,  आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव  आर. के. सुधांशु,  एल. फैनाई, सभी सचिव, अपर सचिव सहित सचिवालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version