Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एई / जेई परीक्षा में अनियमितताओं के चलते नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

सीएम धामी के निर्देश पर एसआईटी हरिद्वार की जांच उपरांत थाना कनखल पर UKPSC की एई/जेई परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में नौ लोगों पर सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

प्रश्नपत्र लीक मामले में दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

उत्तराखंड के  एई / जेई परीक्षा में अनियमितताओं के चलते पुलिस की विशेष जांच टीम  (एसआईटी) ने जांच के बाद शुक्रवार को हरिद्वार के कनखल थाने में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया  है।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश के बाद मामला दर्ज किया गया है ।  उन्होंने कहा था कि प्रश्नपत्र लीक मामले में दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और राज्य में देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून को लागू करने का आश्वासन दिया। नौ लोगों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत मामला दर्ज किया गया ।

सरकार व्यवस्था में सुधार के लिए प्रतिबद्ध सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार व्यवस्था में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और कहा, “हाल ही में कुछ परीक्षाओं के बारे में शिकायत मिली थी। प्रारंभिक जांच की गई जिसमें अनियमितताओं की पुष्टि हुई। कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”सीएम धामी ने कहा “पारदर्शी और स्वच्छ भर्ती परीक्षा कराने की व्यवस्था की जा रही है। जारी किए गए भर्ती कैलेंडर के अनुसार परीक्षा हो रही है देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून जल्द लाने जा रहा है। युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Exit mobile version