Site icon Khabribox

बागेश्वर: नशा तस्करों/नशे के विरुद्व नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद बागेश्वर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। पुलिस अधीक्षक जनपद बागेश्वर के निर्देशन में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत जनपद पुलिस की ANTF/SOG टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए चैकिंग के दौरान 5.788 किलोग्राम अवैध चरस के साथ किये 04 नशा तस्कर गिरफ्तार।

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री के विरुद्ध चलाया जा रहा है”नशा मुक्त भारत अभियान”

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी /बिक्री करने वालों के विरुद्ध “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारियों/एस. ओ.जी. को निर्देशित किया गया है।

एस.ओ.जी.टीम द्वारा 4 नशा तस्करों को किया गया गिरफ्तार

उक्त क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में SOG प्रभारी कुन्दन रौतेला के नेतृत्व में SOG टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की चैकिगं ड्यूटी के दौरान RTO ऑफिस ताकुला रोड से वाहन संख्या- Uk08X1825 EON से
04 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।

4 नशा तस्कर

🔹सुनील कुमार पुत्र दिलावर सिंह निवासी दोघट, थाना दोघट, तह0 बड़ौत, जिला बागपत (UP) उम्र-35 वर्ष।
🔸प्रवेंद्र कुमार राठी पुत्र सुखबीर सिंह, निवासी हिम्मतपुर सजती, थाना दोघट, तहसील बड़ौत, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) उम्र 45 वर्ष।
🔹संजीव कुमार पुत्र सहदेव सिंह निवासी तुगाना, थाना छपरौली, तहसील बड़ौत जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) उम्र 47 वर्ष।
🔸जगफूल सिंह पुत्र महाराज सिंह, निवासी तुगाना, थाना छपरोली तहसील बड़ौद जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) उम्र 55 वर्ष

चारों के पास से 5.788 किलोग्राम अवैध चरस की गई बरामद

इन चारों से पूछताछ/चैक किये जाने पर उक्त व्यक्तियों के कब्जे से कुल 5.788 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गयी जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत लगभग- 5,78,800/ है।

अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय किया जा रहा है पेश

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को मौके से बरामद अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में FIR No. 91/2022 धारा 8/20/60 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

27.158 किग्रा0 अवैध चरस व 95.98 ग्रा0 अवैध स्मैक की गई बरामद

इसी क्रम में ए0एन0टी0एफ0/एस0ओ0जी0 टीम द्वारा नशे के विरुद्घ कार्यवाही करते हुए माह जनवरी 2022 से अब तक चरस/स्मैक के कुल 26 अभियोगों में 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 27.158 किग्रा0 अवैध चरस व 95.98 ग्रा0 अवैध स्मैक बरामद की गयी है।

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

1. उ0नि0 कुंदन सिंह रौतेला प्रभारी एस0ओ0जी0।
2. आरक्षी रमेश सिंह
3. आरक्षी संतोष सिंह
4. आरक्षी राजेश भट्ट
5. आरक्षी बसंत पंत
6. आरक्षी चंदन कोहली
7. आरक्षी इमरान खान

Exit mobile version