Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्वारा उत्तराखण्ड के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास को दिया गया स्पेशल अवार्ड

नेशनल वोटर्स डे  पर नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु द्वारा उत्तराखण्ड के सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी  मस्तू दास को स्पेशल अवार्ड प्रदान किया गया।

वीवीपैट के लिए ईवीएम बैग बनवाने पर  मिला अवार्ड

उत्तराखण्ड राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए मतदान पार्टियों द्वारा अपने गन्तव्य स्थान तक ईवीएम के सुरक्षित ट्रांसपोर्टेशन विशेषकर वीवीपैट के लिए ईवीएम बैग बनवाने का कार्य किया गया। आयोग द्वारा उत्तराखण्ड के इस अभिनव प्रयोग को सभी राज्यों में परिचालित कर इसे पैन इंडिया स्तर पर प्रयोग किए जाने की मान्यता प्रदान की गयी। इसी प्रकार ईवीएम के रख-रखाव एवं सकारात्मक प्रचार-प्रसार के लिए भी उनके द्वारा समय-समय पर विभिन्न कार्य किए गए।

Exit mobile version