Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: परीक्षाओं के आवेदन करने की तिथि को सात फरवरी तक किया गया विस्तारित

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में पाठयक्रमों के परीक्षा के लिए आवेदन हेतु तिथि विस्तारित करने के साथ ही स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की तिथि को भी विस्तारित कर दिया गया है ।

कार्यालय द्वारा जारी  आदेश

दिनांक 31.01.2023 को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय द्वारा पत्र, पत्रांक SSJU / Exam/2023/1736 के द्वारा अन्य पाठयक्रमों के परीक्षा के लिए आवेदन हेतु तिथि विस्तारित करने के साथ ही स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की तिथि का विस्तार 07 फरवरी 2023 तक किया गया है जिसकी अंकमा उक्त पत्र में कतिपय कारणों से छूट गयी है।अतः स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के छात्र दिनांक 07.02 2023 तक परीक्षाओं हेतु आवेदन करना सुनिश्चित करें।

Exit mobile version