Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ट्रैफिक कंजेशन को कम करने के लिए संस्थागत तंत्र बनाये जाने के निर्देश दिए

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में देहरादून में यातायात संकुलन को कम करने हेतु सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक करते हुए कहा कि ट्रैफिक कंजेशन को कम करने के लिए संस्थागत तंत्र बनाया जाए।

सार्वजनिक यातायात प्रणाली में सुधार लाए जाने की आवश्यकता

मुख्य सचिव ने कहा कि शहर के यातायात संकुलन को कम करने की दिशा में लगातार अनुश्रवण प्रणाली की देखरेख के लिए यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (UMTA) को सक्रिय किया जाए। इसकी प्रत्येक माह बैठक आयोजित की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि यातायात संकुलन को कम करने के लिए सार्वजनिक यातायात प्रणाली में सुधार लाए जाने की आवश्यकता है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने के साथ ही वाहनों की टाइमिंग भी सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर मौजूद रहे

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव  आर. मीनाक्षी सुंदरम,  अरविन्द सिंह ह्यांकी,  एस. एन. पाण्डेय, निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका आदि उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version