Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकासखंड लमगड़ा के सौजन्य से ग्राम पंचायत बसगांव में प्रत्येक परिवार को कूड़ा दान वितरण किया गया

आज दिनांक 12/02/2023/ को ग्राम पंचायत बसगांव में विकासखंड लमगड़ा के सौजन्य से प्रधान जानकी देवी के द्वारा ग्राम सभा के प्रत्येक परिवार को कूड़ा दान वितरण किया गया। कूड़ादान वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ जगमोहन दीनदयाल ग्रामीण स्वरोजगार संस्था के अध्यक्ष  हरीश गहतोड़ी की अध्यक्षता में किया गया।

ग्राम सभा को स्वच्छ साफ बनाए रखने में सहयोग का सुझाव दिया

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  हरीश गहतोड़ी द्वारा सभी ग्रामीणों को अपनी ग्राम सभा को स्वच्छ साफ बनाए रखने में अपनी भूमिका सभी ग्राम वासियों को रखनी चाहिए  ऐसे सुझाव ग्रामीणों को दिए गए।

गांव को साफ स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील

कार्यक्रम का संचालन प्रधान प्रतिनिधि  बिशन सिंह पटवाल द्वारा करते हुए सभी ग्रामीणों को अपने गांव को साफ स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की ।एमकार्यक्रम उपस्थित पूरन सिंह नेगी, घनपत सिंह गहतोड़ी, हयात सिंह गहतोड़ी, पूरन सिंह अरोरा, एवम ग्रामीणों द्वारा बढ़ – चढ़ कर प्रतिभाग किया गया ।

Exit mobile version