Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: शराब पीकर कार चला रहे टैक्सी चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार सीज

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों,  निरीक्षक यातायात व इण्टर सेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
   
मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालक गिरफ्तार

     रानीखेत पुलिस द्वारा ऑपरेशन इवनिंग स्ट्रॉम के तहत नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, एसएसआई रानीखेत सुनील सिंह बिष्ट द्वारा पुलिस बल  के साथ चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK 01 TA-3934 कार को चैक किया गया तो वाहन चालक जगदीश गिरी निवासी चौकुनी मोना, रानीखेत शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था, मेडिकल परीक्षण कराने पर चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई जिस पर वाहन चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन कार को सीज किया गया।

Exit mobile version