Site icon Khabribox

काशीपुर:मशीन की चपेट में आकर पेपर मिल के ऑपरेटर की मौत

यहां मशीन की चपेट में आकर पेपर मिल के ऑपरेटर की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

6 सालों से कंपनी में करता था नौकरी

काशीपुर से दुखद खबर सामने आई है ।  उत्तर प्रदेश ठाकुरद्वारा के रतूपुरा निवासी संदीप कुमार (28)पुत्र चंद्रपाल सिंह मुरादाबाद क्यू स्थित एक पेपर मिल में मोल्ड वायर यूनिट में ऑपरेटर के पद पर तैनात था। बुधवार की सुबह वह  शिफ्ट में ड्यूटी करने फैक्ट्री में आया था। दोपहर में वह यूनिट 2 मशीन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। वह कंपनी में लगभग 6 सालों से नौकरी करता था। मृतक विवाहिता था। उसके एक 8 माह का बेटा है।

Exit mobile version