Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: इण्टरसेप्टर प्रभारी ने रैश ड्राइविंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही,बुलेट व स्कूटी की सीज

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, निरीक्षक/उपनिरीक्षक यातायात व प्रभारी इंटरसेप्टर को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु रैश ड्राईविंग/शराब पीकर/ओवर सवारी व ओवरलोड वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज कर चालानी रिपोर्ट मा0न्यायालय प्रेषित की गयी

           इण्टरसेप्टर  प्रभारी जीवन सिंह सामन्त द्वारा हमराही पुलिस बल के साथ वाहन चैकिंग के दौरान माल रोड अल्मोड़ा पर रैश ड्राइविंग करने पर वाहन संख्या- UK01B- 5965 के चालक विजय  लटवाल निवासी लोधिया, अल्मोड़ा की बुलेट व वाहन संख्या- UK04- AA- 0681के चालक भारत चंद्र  निवासी बिमोला, स्यालीधार, अल्मोड़ा की स्कूटी  को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज कर चालानी रिपोर्ट मा0न्यायालय प्रेषित की गयी।

Exit mobile version