Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विजिलेंस की टीम ने कानूनगो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार और नशाखोरी कम होने का नाम नहीं ले रही । अब खबर उधम सिंह नगर से आ रही है । यहां विजिलेंस ने एक भ्रष्ट अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है ।

जानें पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने उधमसिंह नगर के किच्छा तहसील से कानूनगो को 5 हजार रिश्वत के साथ पकड़ा है, बताया जा रहा है कि हल्द्वानी से पहुंची टीम ने आरोपी कानूनगो धनेश कुमार को गिरफ्तार किया है । बताया जा रहा है कि कानूनगो  ने पांच हजार की  रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता मदन सिंह नेगी ग्राम देवरिया तहसील किच्छा की कृषि भूमि की नाम कराने की एवज में रु 5000 / की रिश्वत लेते हुए तहसील किच्छा से रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं।

Exit mobile version