Site icon Khabribox

बजट 2023:महिलाओं को 2 लाख रुपए की बचत पर 7.5 फीसदी का ब्याज,सात लाख से कम आय पर नहीं देना होगा टैक्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 1 फरवरी 2023 को लोकसभा में वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश किया । बता दें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण स्वतंत्र भारत में लगातार 5 बार बजट पेश करने वाली छठी वित्त मंत्री हैं।

बजट भाषण के बाद राज्य सभा के पटल पर रखी बजट की प्रति

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तय समयानुसार सुबह 11 बजे से संसद में बजट 2023-24 भाषण शुरू किया। वित्त मंत्री के भाषण के तुरंत बाद बजट की प्रति राज्य सभा के पटल पर रखी गई । केंद्रीय बजट 2023-24 को मंजूरी देने के लिए सुबह केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट पेश किया। 

पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आम (केंद्रीय) बजट 2023-24 को मंजूरी प्रदान की। तत्पश्चात लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट पेश किया । उनका भाषण खत्म होने के बाद इसकी एक प्रति राज्यसभा में भेजी गई।

बजट की प्रति लेकर राष्ट्रपति भवन पहुंची वित्त मंत्री

केंद्रीय बजट पेश करने से पहले आज (बुधवार) सुबह केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपने मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन पहुंची। वह बजट की प्रति लेकर गई थीं। वित्तमंत्री ने संसद में केंद्रीय बजट पेश करने से पहले आज (बुधवार) सुबह कुछ समय पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

इस दौरान उनके साथ केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड, केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। परंपरा के मुताबिक इस मुलाकात का फोटो जारी किया गया।

राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा की गई जानकारी

इस संबंध में राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करते हुए मुलाकात की फोटो साझा की गई हैं। ट्वीट में लिखा है कि ”केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण, राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड, राज्य मंत्री पंकज चौधरी और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

वर्ष 2023 का बजट

रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ का ऐलान किया गया है ।  अगले फिस्कल के लिए ग्रॉस बॉरोइंग 15.43 लाख करोड़ रहने का अनुमान लगाया गया है।  नेट बॉरोइंग 12.3 लाख करोड़ रह सकता है । सिगरेट पर NCCD ड्यूटी 16 फीसदी बढ़ाई गई । ITC, Godfrey Phillips में करीब ढ़ाई फीसदी की गिरावट है और यह 1881 रुपए पर है ।  ITC में 2 फीसदी की मजबूती है और यह 360 रुपए पर है । टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत दी गई है।  न्यू टैक्स रिजीम के तहत 7 लाख रुपए तक कोई टैक्स नहीं लगेगा । अभी 5 लाख तक कोई टैक्स नहीं लगता है ।नई व्यवस्था के तहत टैक्स स्लैब में छूट के ऐलान के बाद अब व्यक्तिगत आयकर की नई टैक्स दर 0 से 3 लाख रुपए तक शून्य, 3 से 6 लाख रुपए तक 5 फीसदी, 6 से 9 लाख रुपए पर 10 फीसदी, 9 से 12 लाख रुपए पर 15 फीसदी, 12 से 15 लाख रुपए तक 20 फीसदी और 15 लाख से ऊपर 30 फीसदी टैक्स लगेगा।

साल 2020 में शुरू की गई थी 6 आय स्लैब के साथ नई व्यक्तिगत आयकर व्यवस्था

वित्त मंत्री ने आयकर में संशोधन का ऐलान करते हुए कहा कि मैंने साल 2020 में 2.5 लाख रुपए से शुरू होने वाले 6 आय स्लैब के साथ नई व्यक्तिगत आयकर व्यवस्था की शुरुआत की है। मैं इस व्यवस्था में कर ढांचे को बदलने का प्रस्ताव करती हूं। टैक्स स्लैब की संख्या को घटाकर 5 कर दिया गया है और कर छूट की सीमा को बढ़ाकर 3 लाख रुपए किया गया है।
वित्त मंत्री ने बताया देश में वर्तमान कर की दर 42.74 % है, जो दुनिया में सबसे अधिक है। बजट 2023 नई कर व्यवस्था में उच्चतम सरचार्ज दर को 37% से घटाकर 25% करने का प्रस्ताव करता है। इसके परिणामस्वरूप अधिकतम कर की दर 39% तक कम हो जाएगी।

वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख रुपए से बढ़ाकर की गई 9 लाख रुपए

इसके अलावा वित्त मंत्री ने 3 करोड़ रुपए के टर्नओवर वाले माइक्रो उद्योग को कर में छूट देने की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू करने की घोषणा की है। इसमें महिलाओं को 2 लाख रुपए की बचत पर 7.5 फीसदी का ब्याज मिलेगा। इसी तरह वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 9 लाख रुपए करने की घोषणा वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में किया।

45 लाख करोड़ के खर्च का लक्ष्य

वित्त वर्ष 2023-24 में कुल 45 लाख करोड़ के खर्च का लक्ष्य रखा गया है । Y24 में सरकार का 11.8 लाख करोड़ की उधारी का लक्ष्य है कस्टम ड्यूटी स्लैब्स को 21 से घटाकर 13 किया गया ।महिलाओं के नई बचत योजना का ऐलान । 2 साल के लिए महिला बचत योजना सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की लिमिट दोगुनी की गई । MIS अकाउंट की भी लिमिट डबल की गई । अर्बन इंफ्रा के लिए प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग पर फोकस है । इस घोषणा के बाद IRB Infra, NCC और L&T में 2.5 फीसदी तक की तेजी है ।  ई-कोर्ट के लिए ₹7000 Cr खर्च किए जाएंगे।  टेक महिंद्रा में करीब 1 फीसदी, LTI माइंडट्री में 0.8 फीसदी, विप्रो में 0.7 फीसदी की मजबूती है ।


अग्निवीर के लिए टैक्स फ्री योजना

अग्निवीरों को अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के तहत सेना में भर्ती किया जाता है। आज बजट में वित्त मंत्री ने अग्निवीर कॉर्पस फंड (Agniveer Corpus Fund) को ईईई श्रेणी के तहत लाने का ऐलान किया है। ईईई श्रेणी का मतलब है कि इसमें अग्निवीरों या सरकार की तरफ से जो कांट्रिब्यूशन होगा, वह टैक्स-फ्री होगा। इस पर जो ब्याज मिलेगा, वह भी टैक्समुक्त होगा। वहीं अंतिम में जब पूरी राशि अग्निवीरों को यह पैसा मिलेगा तो उस पर भी टैक्स नहीं देय होगा

टूरिज्म स्टॉक्स में तेजी

सरकार ने कहा कि टूरिज्म ग्रोथ पर फोकस रहेगा।  इसमें PPP यानी पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप की मदद ली जाएगी।  इंडियन होटल्स, इंटरग्लोब एविएशन, IRCTC, लेमन ट्री होटल्स जैसे स्टॉक्स में 7 फीसदी तक की तेजी है ।

इंफ्रा, निवेश पर फोकस

सरकार की 7 प्राथमिकताओं में ग्रीन ग्रोथ भी शामिल. इंफ्रा, निवेश, कनेक्टिविटी शामिल ।

अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान

चालू वित्त वर्ष के लिए हमारी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7% रहने का अनुमान है, यह विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है । भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है ।


Exit mobile version