Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विद्युत मूल्य बढ़ोत्तरी एवं महंगाई के विरोध में अल्मोड़ा कांग्रेस ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

प्रस्तावित विद्युत मूल्य बढ़ोत्तरी के खिलाफ आज अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चौघानपाटा गांधी पार्क में एकत्रित होकर प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

कांग्रेसजनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि पेट्रोल,डीजल,रसोई गैस सिलेंडर, खाद्यान्न जैसी वस्तुओं के मूल्य इस सरकार में पहले ही आसमान पहुंचा चुके हैं और अब प्रदेश सरकार बिजली के मूल्यों में बढ़ोत्तरी कर जनता से वसूली करना चाहती है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महंगाई को दिन प्रतिदिन बढ़ाने वाली ऐसी संवेदनाहीन सरकार का विरोध करती है।पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री (कैबिनेट स्तर) एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक भी उपस्थित रहे।

भाजपा सरकार सत्ता के मद में चूर हो चुकी है

अपने सम्बोधन में पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के मद में चूर हो चुकी है जिस कारण उसे मध्यमवर्ग एवं गरीब वर्ग की खराब आर्थिक स्थिति नहीं दिखाई दे रही।उन्होंने कहा कि भाजपा की इस सरकार ने दैनिक उपभोग की सभी वस्तुओं के दाम आसमान पहुंचा दिए हैं।आम जनता को सड़क,स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं देने तक में यह सरकार पंगु साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपनी इस दमनकारी नीति से बाज आये और मध्यमवर्ग तथा गरीब वर्ग को ध्यान में रखकर महंगाई को नियंत्रित करने के लिए तत्काल आवश्यक कार्यवाही करें।उन्होंने कहा कि यदि भाजपा की सरकार के कानों में अब भी जूं नहीं रेंगती तो कांग्रेसजन सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरने का कार्य करेंगे।कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ने प्रदेश की भाजपा सरकार से स्पष्ट शब्दों में मांग की कि तत्काल इस प्रस्तावित विद्युत मूल्य बढ़ोत्तरी को सरकार वापस ले।

इस अवसर पर रहे मौजूद

पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक,कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,जिला उपाध्यक्ष हाजी नूर अकरम खान,पीसीसी सदस्य गोपाल चौहान,प्रदेश सचिव परितोष जोशी,प्रदेश सचिव राबिन मनोज भण्डारी,वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज सनवाल,रोहित शैली,हेम जोशी,मनीष तिवारी,गौरव अवस्थी, पूर्व जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पाण्डेय,परितोष जोशी सेवादल, सभासद हेम तिवारी,संजय दुर्गापाल,विक्रम बिष्ट,रमेश नेगी,जया जोशी,राधा बिष्ट,जगदीश पाण्डे,अम्बीराम,तारा चन्द जोशी, देवेन्द्र बिष्ट,घनश्याम गुरूरानी,विनोद वैष्णव, नारायण दत्त पाण्डेय,दिनेश नेगी,गिरधर रौतेला,दीपेश जोशी देवा भाई,दिनेश पिलख्वाल सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version