Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मिलकर नगर के मध्य नगर पालिका में एक जन सुविधा केंद्र स्थापित करने का किया अनुरोध

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मिलकर नगर के मध्य नगर पालिका में एक जन सुविधा केंद्र स्थापित करने का अनुरोध किया ।

कई प्रमाण पत्रों में खतौनी की प्रमाणित प्रति की आवश्यकता होती है

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिकतर सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से दी जा रही हैं परंतु कई प्रमाण पत्रों में खतौनी की प्रमाणित प्रति की आवश्यकता होती है तथा पेंशन धारकों के लिए जीवित प्रमाण पत्र प्रतिवर्ष होती है इन परेशानियों को दूर करने के लिए नगर पालिका में सुविधा केंद्र खोला जाए जहां पर यह सुविधा उपलब्ध हो जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने कहा कि जनता को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से इस पर उचित कार्यवाही कर शीघ्र ही जन सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा ।

आभार व्यक्त किया

शिष्टमंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी सभासद अमित साह मोनू ,सभासद मनोज जोशी, पूर्व नगर महामंत्री  कृष्ण बहादुर सिंह, नामित सभासद अर्जुन बिष्ट, शामिल थे । इसके लिए शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया ।

Exit mobile version