Site icon Khabribox

नैनीताल: अंगेठी की गैस लगने से गर्भ में पल रहे नवजात की मौत

नैनीताल से दुखद खबर सामने आई है   नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में ठंड से बचने के लिए आग सेक रहे दंपत्ति अंगेठी की गैस लगने से बेहोश हो गए। जिसके बाद स्थानीय लोग गंभीर अवस्था में दंपत्ति को बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान आठ माह की गर्भवती की कोख में पल रहे नवजात की गैस लगने से मौत हो गई।

नवजात की मौत, महिला का अस्पताल में चल रहा उपचार

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीडी पांडे अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एलएमएस रावत ने बताया बीते शनिवार को स्थानीय लोग दंपत्ति को गैस लगने के बाद बेहोशी की अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां डॉक्टरों ने दंपति का उपचार किया उपचार के दौरान महिला के गर्भ में पल रहे नवजात की मौत हो गई। महिला के पति को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी है। जबकि महिला का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

Exit mobile version