Site icon Khabribox

रानीखेत: अब नए लुक में नज़र आएगी रानीझील, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अब रानीझील एक नए लुक में नजर आएगी। बता दें कि रानी झील की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए जिला योजना से 15 लाख की राशि स्वीकृत हुई है।

विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने रानी झील में मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत किया शिलान्यास

छावनी क्षेत्र अंतर्गत रानी झील की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए जिला योजना से 15 लाख की राशि स्वीकृत हुई है। सोमवार को विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने रानी झील में मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि रानी झील नगर के पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। झील के सौंदर्यीकरण के बाद सैलानी औ अधिक आकर्षित होंगे तथा नगर में पर्यटन के बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने नगर में पर्यटन के विकास के लिए अप स्तर हर संभव सहयोग करने का भी संकल्प व्यक्त किया।

जताया आभार

छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश कुमार पांडे ने विधायक सहित अतिथियों का आभार जताया। बोर्ड के नामित सदस्य मोहन नेगी ने भी विचार रखे।

कार्यक्रम में मौजूद रहे

कार्यक्रम में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, महामंत्री संदीप गोयल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, कैंट के पूर्व उपाध्यक्ष संजय पंत, उमेश पाठक, जगदीश अग्रवाल, ललित मेहरा, टैक्सी यूनिया ऐप पर पढ़ें शंकर ठाकुर, कवित भंडारी, विपिन भार्गव, सात भाजपा कार्यकर्ता और कैंट के कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version