Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: धर्मनिरपेक्ष युवा मंच और भनार गांव के ग्रामीणों ने पानी की किल्लत को लेकर जल संस्थान के अधिकारियों से तत्काल समाधान की पुरजोर माँग की

धर्मनिरपेक्ष युवा मंच द्वारा गांव चलो अभियान के तहत हवालबाग ब्लॉक के भनार गांव के ग्रामीणों के आमंत्रण पर ग्रामीणों के साथ हुई बैठक में ग्रामीणों द्वारा विनय किरौला द्वारा गाँव मे पूर्व में गैस की गाड़ी की नियमित उपलब्धता के लिए धन्यवाद देते हुए माँग की गई कि उनके गांव में पूर्व में पौने इंच की पेयजल की लाइन थे,जिससे 18-20 परिवारों के लिए पानी की आपूर्ति होती थी,इसके अतिरिक्त गाँव की महिलाओं ने बताया कि मुख्य रूप से उनका रोजगार गाय व भैंस पालन है जिसके लिए दूध को नजदीकी अल्मोड़ा बाजार में बेचते है,किंतु इन दिनों  ही पानी की इतनी किल्लत है कि जानवरों के लिए तो छोड़िए भनार के 18-20 परिवार पेयजल के लिए तरस गए है और ,स्वरोजगार का जरिया जानवरों को भी बेचने को मजबूर हो गए है।

शिष्टमण्डल ने मिलकर तत्काल समाधान की पुरजोर माँग की

आज दिनांक 04/01/2023 को विनय किरौला के नेतृत्व में भनार गांव की महिलाओं-पुरुषों के साथ एक शिष्टमण्डल ने जल संस्थान के अधिकारियों से पेयजल की विकराल समस्या के तत्काल समाधान की पुरजोर माँग की।

सरकार को कोरी बयानबाज़ी से ऊपर उठकर गांव व नगरों को बुनियादी इंफ्रा से लैस करने की जरूरत है

जिस पर जल संस्थान के अधिकारियों द्वारा 2-3 दिन में क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर पेयजल की शीघ्र व्यवस्था की जाएगी।विनय किरौला ने कहा कि सरकार की नीति का हिस्सा है कि स्वरोजगार को बढ़ाया जाए,जहाँ ग्रामीण दुग्ध का स्वरोजगार करना चाहते है किंतु प्राप्त जल न होने के कारण दुग्ध व्यवसाय को छोड़ने को मजबूर हो रहे है,सरकार को कोरी बयानबाज़ी से ऊपर उठकर गांव व नगरों को बुनियादी इंफ्रा से लैस करने की जरूरत है,ताकि पहाड़ की जनता गांव व नगर में स्वरोजगार कर सकें।

ज्ञापन देने वालों वालों में मौजूद रहे

ज्ञापन देने वालो में मंच के सयोंजक विनय किरौला,नितिन टम्टा, श्याम कनवाल,महेश जोशी,कैलाश जोशी आदि लोग मौजूद रहे ।

Exit mobile version