Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम ग्राम खिरोली में आयोजित

आज ग्राम खिरोली विकास खंड लमगड़ा में ग्राम प्रधान गंगा नेगी की अध्यक्षता में संस्था ग्रामीण महिला उत्थान समिति के प्रतिनिधि  अरविंद बिष्ट एवम विजय फर्त्याल द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम ग्राम खिरोली में किया गया ।

ग्रामीणों को दी गई जानकारी

  जल जीवन मिशन के तहत बनी ग्राम जल स्वच्छता समिति , ग्राम जल गुणवत्ता समिति ,व ग्राम जल निगरानी समिति के सभी सदस्यों व ग्रामीणों को शुद्ध पानी पीने वह दूषित पानी से होने वाले रोगों की जानकारी दी साथ में पानी को आप कैसे सुरक्षित व स्वच्छ रख सकते हैं तथा दूसरा जल जिसमें किचन बाथरूम के पानी से किचन गार्डनिंग करने या फिर रिचार्ज पिट बनाकर उस पानी को जमीन के अंदर कैसे कर सकते हैं जिससे जमीन में नमी भी रहेगी और आसपास पेड़ पौधों को संरक्षित करेगी पर्यावरण को सुलभ बनाएगी साथ में ग्रामीणों को स्वास्थ्य की जानकारी भी दी गई  हाथ सही तरीके से साफ करें कोविड से बचें शौचालय का प्रयोग करें साफ सफाई का ध्यान रखें ।

जागरूकता अभियान को समय समय से चलाने की आवश्यकता है

जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता अभियान को समय- समय से चलाने की आवश्यकता है ऐसे सुझाव ग्रामीणों को दिए गए कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा बढ़-चढ़कर भागीदारी की गई ।

Exit mobile version