Site icon Khabribox

नैनीताल: नौकुचियातल क्षेत्र के चनौती गांव में बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

नौकुचियाताल क्षेत्र के चनौती गांव में बाघ दिखने से ग्रामीणों में  दहशत का माहौल है। जानकारी देते हुए जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतीया ने बताया सोमवार रात 3 बजे प्रधान पति प्रदीप चंद्र भट्ट अपने बीमार भाई को अस्पताल ले जा रहे थे। तभी हरीश चंद्र भट्ट के घर के आगे बाघ घात लगाए बैठा था। वही चनौतिया ने कहा बाघ अभी छोटा है और पूरा कुनबा हो सकता है।

#नैनीताल: नौकुचियातल क्षेत्र के चनौती गांव  में बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत #news #khabribox

ग्रामीणों से देर शाम घर से बाहर ना निकलने की अपील

साथ ही ग्रामीणों से देर शाम घर से बाहर ना निकलने की अपील की। वहीं वन विभाग के अधिकारियों को बाघ के वीडियो के माध्यम से अवगत कराया एवं पिंजरा लगाने की मांग की।

Exit mobile version