Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: प्रकाश निरीक्षक भूपेन्द्र जोशी के सेवानिवृति होने पर पालिका परिवार की ओर से माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया

आज  नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा के प्रकाश निरीक्षक भूपेन्द्र जोशी के 60 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर उनकी सेवा निवृत्ति पर पालिका परिवार की ओर से उनका माल्यार्पण कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई

विदाई समारोह में पालिकाध्यक्ष  प्रकाश चन्द्र जोशी तथा उपस्थित अन्य वक्ताओं द्वारा भूपेन्द्र जोशी द्वारा नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा में 31 वर्षो तक लगातार की गई सेवा की प्रशंसा कर उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई ।

कर्मचारियों की समस्या को लेकर ये हमेशा संघर्षरत रहे

भूपेन्द्र जोशी इस पालिका में प्रकाश निरीक्षक के पद पर रहते हुए उत्तराखण्ड निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे हैं उनके द्वारा अपने कार्यकाल में अपना कार्य बड़ी मेहनत एवं लगन के साथ किया जाता रहा है, तथा कर्मचारियों की समस्या को लेकर ये हमेशा संघर्षरत रहे हैं।

इस अवसर पर उपस्थित रहे

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, सभासद राजेन्द्र तिवारी, मनोज जोशी, सचिन आर्या, अमित साह, हेमचन्द्र तिवारी, आशा रावत अभी सफाई निरीक्षक, लक्ष्मण सिंह, देवभूमि सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री / मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक  राजपाल पवार, तथा अध्यक्ष  सुरेश केशरी, लोकेश जोशी तहबाजारी निरीक्षक, कमल कुमार पाठक, मुकेश भण्डारी, सतीष कुमार, राजेन्द्र, राजेश, दीपक सैलानी, चन्दन सिंह मेर, लीला रावत, बसन्त बल्लभ पाण्डे, पुष्कर सिंह के०एन० पाण्डे, रविन्द्र मेहरा भुवन जोशी, कान्ता दुम्का, हिमांशु उपाध्याय, सन्तोष आर्या, त्रिलोचन जोशी सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहें ।

Exit mobile version