Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जोशीमठ में बचाव कार्यों को सम्पादित किये जाने हेतु इन अधिकारियों को किया गया तैनात

जनपद चमोली के तहसील जोशीमठ में विगत दिनों में आयी आपदा के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्य गतिमान है। आपदाग्रस्त क्षेत्र में जिला प्रशासन के अन्तर्गत राहत एवं बचाव कार्यों को सम्पादित किये जाने हेतु अधिकारियों को अग्रिम आदेशों तक जनपद चमोली में एतद्द्वारा तैनात किया गया है । जिसमें बीर सिंह बुद्धियाल, अपर जिलाधिकारी, हरिद्वार, अजयबीर सिंह, उप जिलाधिकारी श्रीनगर, योगेन्द्र सिंह, उप जिलाधिकारी, केदारनाथ विकास प्राधिकरण, चन्दन सिंह, उप जिलाधिकारी, ऋषिकेश, जनपद-देहरादून शामिल हैं ।


अधिकारियों को निर्देशित किया गया

सुशील कुमार  आयुक्त, गढ़वाल मण्डल, पौड़ी के आदेश के क्रम में उक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह तत्काल अपना योगदान जनपद चमोली में देना सुनिश्चित करेंगे तथा योगदान आख्या इस कार्यालय को भी उपलब्ध करायेंगे। उक्त कार्य अति महत्वपूर्ण है। अतः उक्त अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपना योगदान दें, अन्यथा आपदा के दृष्टिगत इसका प्रतिकूल संज्ञान लिया जायेगा।उक्त आदेश तत्काल प्रभावी होगा।

Exit mobile version