Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: रोड पर नो पार्किंग में लगे वाहनों के विरुद्ध इंटरसेप्टर ने की ताबड़तोड़ चालानी कार्यवाही,08 वाहनों का चालान, 01 वाहन सीज

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अल्मोड़ा नगर आम जनमानस की सुविधा के मध्यनजर व सुगम यातायात के लिए यातायात निरीक्षक/प्रभारी इंटरसैप्टर को
नो पार्किंग में खड़े वाहनो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिये गये ।

5,000 रु0 का जुर्माना वसूला गया

           इसी क्रम में इंटरसैप्टर प्रभारी जीवन सिंह सामन्त द्वारा धारानौला रोड पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाने के लिए ताबड़तोड़ चालानी कार्यवाही की गई । इस दौरान नो पार्किंग में खड़े वाहनो पर जैमर व चैन लगाकर 08 वाहन चालकों  के विरुद्ध नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर चालानी कार्यवाही करते हुए, 5,000 रु0 का जुर्माना वसूला गया ।

01 वाहन सीज

इस दौरान 01 वाहन पिकप संख्या UK01CA0822 को रोड पर गलत तरीके से लगाने व यातायात बाधित करने पर सीज* किया गया ।

Exit mobile version