Site icon Khabribox

अल्मोड़ा:आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रो. इला साह एवं डॉ.मुकेश सामंत ने अपने एक शिष्टमंडल के साथ मिलकर एसएसपी अल्मोड़ा से की मुलाकात

सोबन सिंह जीना परिसर,अल्मोड़ा की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. इला साह एवं कुलानुशासक डॉ मुकेश सामंत शुक्रवार को अपने शिष्टमंडल अल्मोड़ा के एसएसपी से आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर मिले।

छात्रसंघ चुनाव के संबंध में दी विस्तार से जानकारी

इस शिष्ट मंडल में कुलानुशासक डॉ. मुकेश सामंत, डॉ. दीपक,डॉ. योगेश मैनाली भी थे। प्रो. इला साह ने बताया कि परिसर में छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने बावत अल्मोड़ा के एसएसपी  प्रदीप कुमार राय जी से मिले। उन्हें छात्रसंघ चुनाव के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

छात्रसंघ चुनाव में पुलिस प्रशासन का सहयोग देने का दिया आश्वासन
एसएसपी अल्मोड़ा  ने छात्रसंघ चुनाव में पुलिस प्रशासन का सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इसके लिए पुलिस प्रशासन परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए व्यवस्था के लिए मौका मुआयना करेंगे। एसएसपी ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि चुनाव में खलल डालने वाले अवांछित तत्त्वों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version