Site icon Khabribox

हल्द्वानी: यहां गोदाम में लगी आग, लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख

हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है।  यहां बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गोदाम में लाखों रुपए का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया ।

दमकल विभाग की टीम ने आग पर समय रहते काबू पाया

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बनभूलपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत लाइन नंबर 17 चौराहे पर रेहान पुत्र इदरीस अहमद के घर में सुबह लगभग 7 बजे अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग लगने से सूचना मिलने पर मौके पर थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी अपने अन्य कर्मचारियों  के साथ मौके पर पहुँची। इसके साथ ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर समय रहते काबू पाया।

लाखों का नुकसान

भीषण अग्निकांड में लगभग लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।  प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है । पुलिस के मुताबिक आग से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Exit mobile version