Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पांच महिलाओं पर हाथी का हमला, एक की मौत, शाम को बुजुर्ग पर भी किया हाथी ने हमला

यहां घास लेने जंगल गई महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया।  जिसमें एक महिला की मौत हो गई है।  जबकि अन्य चार महिलाएं घायल बताई जा रही है। 

चार महिलाएं बुरी तरह जख्मी

खबर कोटद्वार से हैं । यहां लैंसडाउन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज के अन्तर्गत ग्वालगढ़ वीट कक्ष संख्या-5 में जनवरों के लिए चारा लेने गई थी।  इसी दौरान हाथियों ने महिलाओं पर हमला कर दिया । जिसमें एक महिला ध्रुवपुर निवासी 47 वर्षीय लक्ष्मी चौधरी पत्नी सुनील चौधरी की मौत हो गई । हाथी के हमले में सुनीता देवी पत्नी सुनील जावाल उम्र 40 वर्ष ध्रुवपुर पदमपुर कोटद्वार, सुमन देवी पत्नी अजय कुमार उम्र 37 वर्ष ध्रुवपुर पदमपुर कोटद्वार, अनीता देवी पत्नी मुकेश सिंह उम्र 42 वर्ष पदमपुर कोटद्वार, भुवनेश्वरी देवी पत्नी कालूराम उम्र 31 वर्ष ध्रुवपुर कोटद्वार घायल हुई हैं।

पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल

सूचना पाकर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल भेज दिया है। घटना से जहां पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बुजुर्ग पर भी किया हाथी ने हमला

वहीं मंगलवार की शाम ग्वालगढ़ क्षेत्र में  रामड़ी – पुलिंडा रोड पर एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर दिया। बुजुर्ग को कोटद्वार अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दी गई।

Exit mobile version