Site icon Khabribox

दिसंबर में बैंकों में 13 दिन नहीं होगा कामकाज, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

अगले माह दिसंबर महीने में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां शामिल हैं।

स्थानीय पर्व-त्योहारों के आधार पर होगी छुट्टी

इस महीने में क्रिसमस, वर्ष का आखिरी दिन (31 दिसंबर) और गुरु गोविंद सिंह  की जयंती भी है। इन अवसरों पर भी बैंकों में छुट्टी रहेगी। स्थानीय पर्व-त्योहारों के आधार पर भी कई राज्यों में छुट्टियां हैं। छुट्टी के दिनों में बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए ग्राहक अपना काम निपटा सकेंगे।

दिसंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक

3 दिसंबर (शनिवार) – सेंट जेवियर फीस्ट – गोवा में बैंक बंद

4 दिसंबर (रविवार)– छुट्टी – पूरे देश में

10 दिसंबर (शनिवार)– दूसरा शनिवार – पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे

11 दिसंबर (रविवार)– छुट्टी- पूरे देश में बैंक बंद

12 दिसंबर (सोमवार)– पा-तगान नेंगमिंजा संगम – मेघालय में बैंक बंद

18 दिसंबर (रविवार)– छुट्टी- पूरे देश में बैंक बंद

19 दिसंबर (सोमवार) – गोवा लिबरेशन डे – गोवा में बैंक बंद

24 दिसंबर (शनिवार)– क्रिसमम और चौथा शनिवार- पूरे देश बैंक बंद

25 दिसंबर (रविवार) – छुट्टी- पूरे देश में बैंक बंद

26 दिसंबर (सोमवार)– क्रिसमस, लासूंग, नामसंग – मिजोरम, सिक्किम, मेघालय में बैंक बंद

29 दिसंबर (गुरुवार)– गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन- चंडीगढ़ में बैंक बंद

30 दिसंबर (शुक्रवार) – यू कियांग नंगवाह – मेघालय में बैंक बंद

31 दिसंबर (शनिवार) – नये साल की पूर्व संध्या- मिजोरम में
बैंक बंद

Exit mobile version