एस०एस० जे० परिसर के तत्वाधान में आयोजित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की खो-खो महिला प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अथिति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जगतसिंह बिष्ट द्वारा किया गया । अपने संबोधन में कुलपति द्वारा खिलाड़ियों से अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का आह्वान किया गया । खेल के साथ विभिन्न विधाओं में अपने कौशल दिखाने को भी प्रोत्साहित किया गया ।
लीग के आधार पर प्रतियोगिता आयोजित
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अल्मोड़ा तथा बागेश्वर के मध्य खेला गया ।जिसे बागेश्वर ने 17-5 से जीता। दूसरा मैच चौखुटिया तथा कपकोट के मध्य खेला गया । जिसे कपकोट ने 13-2 से अपने नाम किया । प्रतियोगिता लीग के आधार पर खेली जा रही है । तीसरा मैच कपकोट और अल्मोड़ा के मध्य खेला गया । जिसे कपकोट ने 8-3 से जीता। चौथा मैच बागेश्वर व चौखुटिया के मध्य खेला गया । जिसे बागेश्वर ने जीता । पांचवा मैच बागेश्वर व कपकोट के मध्य खेला गया ।जिसे बागेश्वर ने 9-3 से जीता। तथा अंतिम मैच अल्मोड़ा और चौखुटिया के मध्य खेला गया । जिसे अल्मोड़ा ने 7-3 से जीता।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच बागेश्वर व कपकोट के मध्य आज होगा आयोजित
निर्णायकों में राजेन्द्र नेगी, कालाढूंगी से राकेश कुमार बागेश्वर से कामाश्री काण्डपाल, द्वाराहाट से चन्दन सिहं मेहरा, रानीखेत रहे। इस अवसर पर डॉ वीरेन्द्र सिंह, डॉ मनोरम, डॉ रश्मि, डॉ कल्पना जोशी, हरीश गोस्वामी, पुष्कर जनियाल, बलवन्त ‘दानू, प्रेम लखाल, कृष्ण कुमार आदि प्रमुख रहे। संचालन एस. एम. भट्ट द्वारा किया किया गया। प्रतियोगिता के संयोजन सचिव विश्वविद्यालय के क्रीडा प्रभारी लियाकत अल्ली ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच बागेश्वर व कपकोट के मध्य कल खेला जाएगा ।