Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़ी महिलाओ को नशे के दुष्परिणामों, साईबर एवं महिला अपराधो के प्रति किया जागरूक, महिलाओं को सुरक्षा कवच गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन के लिए किया गया प्रेरित


आज दिनांक 05.12.2022 को थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने ग्राम विजयपुर में विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं की महिलाओं को महिला सम्बन्धित अपराधों, साईबर अपराधों उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप एवं विभिन्न टॉल फ्री नम्बरो की जानकारी दी तथा नशा मुक्ति अभियान के तहत नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों एवं रोकथाम के उपाय बताकर जागरुक किया।

महिलाओं को  रजिस्ट्रेशन के लिए किया गया  प्रेरित

      महिला सुरक्षा कवच गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझा कर, महिलाओं को  रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया गया।

Exit mobile version