Site icon Khabribox

सेराघाट में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, प्रमोद पांडे बनें अध्यक्ष

सेराघाट में  व्यापार मंडल की एक बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का किया गया गठन

सेराघाट में व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें प्रमोद पांडे को अध्यक्ष तथा जीवन लाल वर्मा को महासचिव चुना गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। शेराघाट बाजार में व्यापारियों ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया। इस मौके पर नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा व्यापारियों के हित में कार्य करने तथा ईमानदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने की शपथ ली।

बैठक में ये लोग रहे शामिल

बैठक में प्रमोद पांडे को व्यापार मंडल सेराघाट का नया अध्यक्ष चुना गया। गोविंद सिंह मेहता को उपाध्यक्ष, ज लाल वर्मा को महासचिव, राधाकृष्ण पांडे कोषाध्यक्ष, गोपाल दत्त पांडे, पुष्कर सिंह मेहता, कमलेश पांडे तथ जीवन मेहता को संरक्षक चुना गया। सेराघाट बाजार को एक आदर्श बनाने का संकल्प लिया। बैठक में विनोद पांडे, महिपाल सिंह मेहता, संतोष राम, बलबीर सिंह, गोपाल सिंह, जफर खान, असलम खान, कृष्णा राम, कमलेश पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version