Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दस लाख रुपए की स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार

यहां 141 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान

कुंडा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 141 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।कुंडा थाना में तैनात एसआई मनोहर चन्द्र पुलिस टीम के साथ देर शाम क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं रोकथाम को लेकर चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर अनाज मण्डी के पीछे ढेला नदी को जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार एक व्यक्ति को रोक कर शक के आधार पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 141 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद कासिम पुत्र मौहम्मद आरिफ निवासी ग्राम अफजलगढ़ थाना मूंडा पांडे जिला मुरादाबाद बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब 10 लाख रुपए

सीओ वन्दना वर्मा ने बताया कि आरोपी आरिफ स्मैक को फतेहगंज बरेली से कम दामों में लाकर यहां काशीपुर, कुंडा व जसपुर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बेचता था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस टीम में कुंडा थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल, एसआई मनोहर चन्द्र, कांस्टेबल नरेश चौहान, हरीश प्रसाद शामिल रहे।

Exit mobile version