Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: पुलिस ने 01 वारण्टी को बदायूँ, उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को मा0न्यायालय से जारी आदेशिकाओं समन, नोटिस वारंट आदि की शत प्रतिशत तामीली कर वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिये गये है।

अभियुक्त उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

        इस क्रम में थाना लमगड़ा पुलिस द्वारा एफआईआर नंबर 37/2018 धारा 353/504/506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त विवेक सोनी पुत्र गंगा प्रसाद सोनी, निवासी आरटीओ ऑफिस के सामने आदर्श नगर बदायूं, उ0प्र0 को माननीय न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू के अनुपालन में दिनांक- 06.01.2023 को दबिश देकर उसके घर बदायूं, उ0प्र0 से गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की गई है।

पुलिस टीम

1-चौकी प्रभारी मोरनौला संजय जोशी
2-कानि0 ललित मोहन जोशी, चौकी मोरनौला
3-कानि0 दीवान राम, चौकी मोरनौला

Exit mobile version