Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: तहसील को स्थानीय मल्ला महल में स्थापित करने को लेकर नगर व्यापार मंडल ने निकाला मशाल जुलूस

नगर व्यापार मंडल द्वारा तहसील को स्थानीय मल्ला महल में स्थापित करने को लेकर मशाल जुलूस निकाला गया । झूठे आश्वासन से नाराज व्यापार मंडल और व्यापारी और समस्त सामाजिक संगठन ने एक आवाज में इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जताई और कहा कि प्रशासन और सरकार सिर्फ झूठे आश्वाशन देकर इस आंदोलन को समाप्त करना चाहती है ।

माननीय  मुख्यमंत्री और अल्मोड़ा प्रभारी के झूठे आश्वासन पर  और जिलाधिकारी के वार्ता के आश्वाशन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया था

माननीय  मुख्यमंत्री और अल्मोड़ा प्रभारी के झूठे आश्वासन पर  और जिलाधिकारी के वार्ता के आश्वाशन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया था पर इस विषय पर कोई भी बात ना होने पर व्यापारियों और सभी सामाजिक संगठन पर काफी रोष था ।। जनहित में व्यापार मंडल इस मुद्दे पर आगे भी इस लड़ाई को लड़ता रहेगा ।

विधायक भी दे रहे आंदोलन में साथ

अल्मोड़ा बारामंडल विधायक मनोज तिवारी जी ने इस मुद्दे पर अपना खुला साथ और समर्थन आंदोलन को दिया  । जनहित की इस आंदोलन में उनका भी यह कहना है कि तहसील , रजिस्टार ऑफिस, और ट्रेज़री को मल्ला महल में शिफ्ट करना चाहिए । वो जनहित में जनता के आंदोलन के साथ हैं ।

व्यापारियों ने आगे की लड़ाई के लिए कसी कमर

मशाल जुलूस में सैकड़ों व्यापारियों ने आगे आकर  लड़ाई बाजार बंद , चक्का जाम, और नेताओं के घिराव के लिए भी अपनी कमर कस ली है, सभी यही चाहते है कि कोरोना हो या कोई भी महामारी, हमेशा व्यापारी ही पिसा है आज व्यापारी, पेंशनर, वरिष्ठ नागरिक ग्रामीण जनता सभी की मांग है कुछ नगर में छोड़ दो, इस नगर को पूरा तो उजाड़ दिया है, तहसील को उसकी स्थाई जगह पर स्थापित किया जाए, आगे एक बड़ी बैठक कर इस आंदोलन को एक उग्र रूप दिया जाएगा  ।

मशाल जुलूस में रहे उपस्थित

मशाल जुलूस में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यकष राजेंद्र प्रसाद, प्रीतेश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट , अमन नंजोंन्न , कोषाध्यक्ष कार्तिक साह , महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, वरिष्ठ व्यापारी ,किशन  gurrani, दिनेश साह , मनोज वर्मा , संजय वर्मा , तिर्लोचंद्र जोशी ,किशन लाल, दिनेश मठपाल , मोहन बिष्ट , कमलेश परिहार, राकेश साह,अमन अंसारी , वैभव पांडे, दिनेश गोयल , दबीर सिद्दकी, विनोद वैष्णव , सुनील कर्नाटक, नामित जोशी,पंकज वर्मा , गिरीश चंद्र, परितोष जोशी, पूरन रोतेला, गगन जोशी, दीपक साह, नितिन गुफ्ता, अमन अंसारी, वकुल साह , अंकित गुफ्ता, सलमान अंसारी सुधीर साह ,,सतीश गुफ्ता, बिलाल खान , असलम सिद्दकी, रिंकू गुफ्ता, दीपक लोहनी , मंजुल मित्तल, बलवंत राणा, नीरज बोरा, आशु गोस्वामी, दीपक नायक, मो बिलाल, दानिश खान, सोहेल, इजाज अहमद, विकास कुमार, पवन साह, नवीन कुमार, नब्बू, सुमित साह, मोहन कनवाल, दिनेश रावत, जगत, नितिन कपूर, दिनेश मठपाल,रवि चौहान, पीयूष तिवाड़ी, हरीश सिंह, अजीम अंसारी, गिरीश धवन, हिमांशु जोशी , नीरज साह , अजय चौहान, शहजाद कश्मीरी, हिमांशु जोशी, रोहित जोशी, आदि व्यापारी व संभ्रांत नागरिक उपस्थित थे ।

Exit mobile version