Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: विश्व दिव्यांग दिवस पर जनहित में बढ़-चढ़कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अमित साह “मोनू” को एसएसपी अल्मोड़ा तथा सीएमओ द्वारा किया गया सम्मानित

विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन नगरपालिका सभागार अल्मोड़ा में किया गया । कार्यक्रम में दिव्यांग जनों को लाठियां व वॉकर आदि वितरित किए गए  । कार्यक्रम में एसएसपी अल्मोड़ा सीएमओ अल्मोड़ा चेयरमैन रेडक्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा द्वारा सभी से सेवा में संलग्न रहने के लिए अपील की गई।

अमित साह “मोनू” को एसएसपी अल्मोड़ा तथा सीएमओ अल्मोड़ा द्वारा किया गया सम्मानित

महेंद्रा क्लब व रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जनहित में बढ़-चढ़कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अमित साह “मोनू” को एसएसपी अल्मोड़ा तथा सीएमओ अल्मोड़ा ने संयुक्त रुप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ जे.सी. दुर्गापाल अध्यक्ष स्वास्थ्य समिति ने इस कार्यक्रम का संयोजन किया,जिसके लिए एसएसपी अल्मोड़ा व जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा उन्हें साधुवाद दिया गया।कार्यक्रम का संचालन मनी नमन तथा अध्यक्षता आनंद बगड़वाल द्वारा की गई।

आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम के अंत मे मनोज सनवाल,चेयरमैन अल्मोड़ा ने सभी का आभार जताया।

Exit mobile version