Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ अल्मोड़ा की कार्यकारिणी का हुआ गठन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ अल्मोडा की कार्यकारिणी के गठन हेतु कल दिनाँक 23/12/22 को पूर्व निर्धारित एजेन्ट के अनुसार बैठक आयोजित की गई ।

कार्यकारिणी का गठन

बैठक में उपस्थिति दृष्टिबाधित एवं दृष्टिवान सदस्य उपस्थित थे। बैठक में सर्वप्रथम संघ के आज तक के क्रिया कलापों का विवरण  चन्द्रमणी भट्ट द्वारा प्रस्तुत किया गया, एवं स्व० डी० के० जोशी के द्वारा संगठन के लिए किये गये कार्यों को याद किया गया। सभी सदस्यों के विचार विमर्श के उपरान्त  जी० सी० जोशी सेवा निवृत प्रधानाचार्य की देख रेख में चुनाव संपन्न हुए तथा कार्यकारिणी का गठन किया गया। अगली बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा।

4 जनवरी 2023 बुधवार को लुईस ब्रेल दिवस का आयोजन

तथा आगामी 4 जनवरी 2023 बुधवार को लुईस ब्रेल दिवस का आयोजन पूर्व की भांति किया जायेगा। बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया । जिसमें अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्रमणी भट्ट, उपाध्यक्ष श्याम नारायण,उपाध्यक्ष राम वरन वर्मा,उपाध्यक्ष  डा० जे० सी० दुर्गापाल,उपाध्यक्ष  जाहिद खान,महासचिव  महेन्द्र सिंह अधिकारी,कोषाध्यक्ष स्वाति तिवारी, उपाध्यक्ष विकास खण्ड ताकुला  जमशेद चौहान, उपाध्यक्ष विकास खण्ड धौलादेवी  शिवदत्त पाण्डे,उपाध्यक्ष विकास खण्ड भैसियाछाना  उमेश चन्द्र भटट, उपाध्यक्ष विकास खण्ड चौखुटिया / द्वाराहाट  जगदीश मॅमगई,कार्यकारिणी सदस्य तनुज भटट्, चन्द्रमणी भटट, डा० बी०एस० राणा, अरुण कुमार आर्य,  संरक्षक  जी०सी० जोशी, डा० बी०एस० राणा, चन्द्रमणी भटट ।

Exit mobile version