Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा का परिणाम हुआ जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा – 2021 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है ।  जिस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं ।

जनवरी- 2023 के द्वितीय सप्ताह में कराया जाएगा साक्षात्कार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा – 2021 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है । SD सचिव गिरधारी सिंह रावत द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिस संबध में साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन जनवरी- 2023 के द्वितीय सप्ताह में कराया जाना प्रस्तावित किया गया है।

8 से 9 जून के बीच हुआ था परीक्षा का आयोजन

बता दें कि आयोग द्वारा  परीक्षा का आयोजन 8 से 9 जून के बीच कराया गया था। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी की मुख्य परीक्षा में 213 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।इस परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थियों की साक्षात्कार परीक्षा में सम्मिलित किया जाएगा।अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं कट ऑफ मार्क्स से सम्बन्धित सूचना साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन परिणाम घोषित किए जाने के पश्चात् आयोग की वेबसाईट www.psc.uk.gov.in पर प्रसारित किया जाएगा ।

Exit mobile version